नेपाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है| अब नेपाल ने बिहार की सिंचाई और बाढ़ निरोधक योजनाओं में लगातार दखल दे रहा है| अब वाल्मीकिनगर में गंडक बराज के एफ्लक्स बांध की मरम्मत का अनुमति नहीं दे रहा है| अगर बांध पर पानी का दवाब बढ़ा तो बांध टूट सकता है|
बिहार के अधिकारी संपर्क में और मुस्तैद
बांध की मरम्मत के लिए बिहार गंभीर है, लेकिन इसको नेपाल हल्के में ले रहा है| बिहार के जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं| इसको लेकर लेटर भी लिखा है, लेकिन नेपाल लॉकडाउन का कारण बताकर पला झाड़ रहा है|
गंडक बराज में कुल 36 फाटक हैं| इसमें आधा फाटक नेपाल के हिस्से में पड़ता है| भारत के हिस्से में पड़ने वाले बांध की मरम्मत हो चुकी है, लेकिन नेपाल एरिया में पड़ने वाले बांध का मरम्मत काम बाकी है| बिहार में मानसून आ चुका है| भारी बारिश होने के बाद बांध पर पानी का दबाव बढ़ेगा| ऐसे में अगर बांध टूटा को भारी नुकसान बिहार को हो सकता है|
Leave a Reply