Loading...
तीन चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) के लिए मतों की गिनती (Bihar Election Vote Counting) शुरू हो चुकी है। रुझानों में अब बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। महागठबंधन ने भी 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। आपको बता दें कि दोनों के बीच सीटें का अंतर काफी कम है।
- BJP में शामिल होंगे मिथुन चक्रवर्ती? PM के साथ मंच शेयर की खबरों से अटकलें मजबूत
- रिया समेत 33 आरोपी, 200 गवाह! सुशांत केस में 12000 पेज की चार्जशीट दायर
- बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद चिकेन-अंडे की बिक्री पर रोक, अलर्ट पर प्रशासन
Bihar Vidhansabha Results 2020 Live Updates:
- चुनाव आयोग के मुताबिक, राघोपुर सीट पर पहले राउंड में करीब 6000 मतों की गिनती हो चुकी है। महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पहम 500 मतों से आगे चल रहे हैं।
- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक के ट्रेंड अगर नतीजे में बदले हैं तो बीजेपी-जेडीयू गठबंधन आसानी से सरकार बनाती हुई दिख रही है। इसके लिए उसे किसी के भी सहयोग की जरूरत नहीं होगी।
- चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए 102 सीटों पर आगे चल रही है-बीजेपी 54 सीटों पर, जेडीयू 42 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी 5 सीटों पर और हम पार्टी एक सीट पर आगे है। महागठबंधन 88 सीटों पर आगे चल रहा है- 57 सीटों पर आरजेडी, 17 सीटों पर कांग्रेस और 14 सीटों पर लेफ्ट आगे चल रही है।
- जमुई के झाझा विधानसभा क्षेत्र से तीसरे राउंड की गिनती पूरी। जदयू के दामोदर रावत को 8604 राजद के राजेंद्र यादव को 3781 विनोद यादव को 3180 वोट।
- जाले से भाजपा के जिवेश कुमार 4942 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के मशकूर उस्मानी पीछे हो गए हैं।
- दरभंगा ग्रामीण से पांचवे राउंड में राजद के ललित यादव 5561 वोट से आगे चल रहे हैं। जदयू के फ़राज़ फातमी पीछे हो गए हैं।
Leave a Reply