आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं| पिता की ही तरह तेज प्रताप को भी सुर्खियों में रहना खूब आता है| कभी वो कृष्ण का रूप धारण करते हैं, तो कभी महादेव के अवतार में नजर आते हैं|
कभी श्री कृष्ण की तरह बांसुरी बजाते हैं, तो कभी गाय चराते नजर आते हैं| वहीं, कभी-कभी इन सब से अलग किसी बॉलीवुड हीरो का अवतार लेकर वो सबको चौंका देते हैं| इसी क्रम में आरजेडी नेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं| सफेद शर्ट, नीली जीन्स, ऑफ वाइट रंग की बंडी और सफेद जूता पहने तेज प्रताप स्लोमो करते दिख रहे हैं|
इन्हें भी पढ़े:-
- जारी हुआ IPL 2021 का पूरा शेड्यूल, 9 अप्रैल को आगाज, 30 मई को फाइनल
- कोलकाता में भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती, लगे जय श्रीराम के नारे
- काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम एवं पढ़ें कवच
- रालोसपा में मची भगदड़, पार्टी के 41 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा
वहीं, बैकग्राउंड में म्यूजिक सुनाई पड़ रहा है| तेज प्रताप का यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा| एक तरफ जहां उनके समर्थक इसे पसंद कर रहे हैं| वहीं, कई लोग पिता के बीमार होते हुए इस तरह का वीडियो बनाने पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं|
गौरतलब है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बीमार होने के बाद तेज प्रताप ने उनकी रिहाई के लिए एक अभियान की शुरुआत की है| इस अभियान के तहत वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लालू की आज़ादी की मांग करते हुए 2 लाख पत्र भेजेंगे|
Leave a Reply